राजस्थानी सांस्कृतिक मंडल की स्वर्ण जयंती वर्ष (१९६५-२०१५) के उपलक्ष्य में प्रथम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विकलांगों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ दिनांक ३ अप्रैल २०१५ की सुबह नगर निगम आयुक्त प्रवीणकुमारजी के कर कमलों द्वारा ज्योति प्रज्ज्ज्जज कर किया। नगर निगम आयुक्त को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत रा.सां.मं. के वरिष्ठ सदस्य श्री निरंजन कुमारजी सोमानी ने किया। महावीर सेवा सदन, कोलकात्ता के ध प्रभारी मंडलजी ने कृत्रिम अंग की उपयोगिता कब और कैसे होती है कि जानकारी नगर निगम आयुक्त प्रवीणकुमारजी व सदस्यों को दी। नगर के विकास में राजस्थानी सांस्कृतिक मंडल व महिला मंडल का एक विशेष महत्वपूर्ण स्थान है। समाज सेवा करना हमारा सबका कर्तव्य है। रा.सां.मं. के अध्यक्ष चांदमलजी अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों, वृद्धजन और महिलाओं की सेवा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। नगर पुलिस आयुक्त अमितजी गर्ग ने कहा कि समाज सेवा करने का सौभाग्य सबको नहीं मिलता है।
दिनांक २६ दिसंबर २०१५ : कैलाश भूमि में अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले बंधुओं को बैठने की व धूप और बारिश से बचाव करने हेतु एक शेड़ युक्त गैलरी जिसमें करीबन २०० लोगों के बैठने की व्यवस्था और खुले स्थान में स्नान करने हेतु पानी की टंकी लगवाकर नलो द्वारा पानी की व्यवस्था का निर्माण कार्य पूर्ण करवा कर आज सुबह ८ बजे इन दोनों का उद्घाटन श्री प्रवीण कुमारजी, आई.ए.एस. - जी.वी.एम.सी कमीश्नर के कर कमलो द्वारा किया गया | जिसका निर्माण निम्नलिखित स्वर्गवासी सदस्यों की स्मृति में करवाया गया है | १. स्व. दीपचंदजी व राधा देवी सरावगी २. स्व. रामदुलारी व दुर्गादत्त कांसरिया ३. स्व. श्रीवललभ व शांतिदेवी गनेरीवाला ४. स्व. हरीरामजी व जमुनालालजी खेमका ५. स्व. ईश्वररामजी व मोहनलालजी शर्मा ६. स्व. बसंतलालजी व रूकमणी देवी गोयल ७. स्व. नानुरामजी व फूलचंदजी धारीवाल ८. स्व. बशेश्रलालजी व सावित्री देवी बंसल ९. स्व. काशीरामजी शर्मा १०. स्व. रामभगतजी अग्रवाल ११. स्व. भुवनेश्वर प्रसादजी यादुका के पारिवारिक सदस्यों ने निर्माण कराने में पूरा सहयोग किया हैं | स्व. बसंतलालजी एवम् रूक्मणी दे
विद्याश्री योजना में सहयोग बृहत्तर विशाखा नगर निगम (GVMC) द्वारा संचालित विद्यालयों के 10 वीं कक्षा में अच्छे अंको से उर्त्तीण गरीब विद्याथियों को आगे पढ़ा कर उनका भविष्य संवारने के लिए GVMC Swikaram Educational Society का गठन बृहत्तर विशाखा नगर निगम आयुकक्त के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। 10 नवम्बर 2012 को चार विद्याथियों के लिए रा.सां.मं. के अध्यक्ष सुमन प्रकाश सरावगी ने एक लाख दो हजार रुपये का चेक बृहत्तर विशाखा नगर निगम के आयुक्त श्री सत्यनारायणजी को प्रदान किया। भविष्य मे पाठशाला का नाम राजस्थानी सांस्कृतिक मंडल-दोन्डपर्ति जी.वी.एम.सी प्राईमरी स्कूल रहेगा।