Achievement
दिनांक 16-4-1967 को मण्डल की द्वित्तीय कार्यकारिणी को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष - श्री नन्दकिशोर नांगलिया, उपाध्यक्ष - श्री छगनलाल घीया, मंत्री - श्री घेवरचंद हीरावत, सहमंत्री - श्री ईश्वरचंद पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष - श्री पुखराज जैन, सदस्यगण - श्री इन्द्रसेन मित्तल, श्री हीरालाल जैन, श्रीमती दयावत्ती नांगलिया, श्रीमती शारदा राठी, श्री गोपालदास खेतान।
इस कार्यकारिणी के कार्यकाल में दीपावली पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समस्त कार्यक्रम संस्था के सदस्य कलाकारों द्वारा तैयार किये गये थे। इसमें श्री भीमराज हीरावत, श्री निर्मलकुमार हीरावत, श्री पन्नालाल जैन, श्रीमती निर्मला हीरावत, श्री रामवतार, श्री डी.एन. शर्मा, श्री आई.पी.पेड़ीवाल, श्री बनवारीलाल गुप्ता आदि सदस्यों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्री जवरीलाल टांटिया ने कविता पाठ किया।
अब संस्था में दीपावली व होली पर्व के कार्यक्रम सामूहिक रूप से मनाये जाने लगे। त्योहारों के खास अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने लगें। इन कार्यक्रमों में मण्डल परिवार के पुरूष व महिलायें व बच्चें खुलकर भाग लेते थे व अपनी कला का प्रदर्शन करते थे। मण्डल के कार्यक्रमों का अवलोकन करने लिए स्थानीय गुजराती व सिन्धी समाज के लोग भी आते थे। दिनांक 22-10-1968 को मण्डल परिवार के मनोरंजन के लिए पहली बार स्थानीय सिनेमा हाल में मण्डल सदस्यों को चलचित्र “हरे कांच की चुड़ियां^*^ दिखाया गया। दिनांक
04-3-1969 को होली पर्व के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया गया इसमें श्री तिलोकचन्द हीरावत ; श्री भीमराज हीरावत, श्री सम्पतमल हीरावत, श्री जवरीलाल टाटिया आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।