Achievement
दिनांक 04-09-1988 को एकादशम् कार्यकारिणी का गठन
अध्यक्ष - श्री पवनकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष - श्री पुखराज टाटिया व श्री काशीराम शर्मा, मंत्री - श्री जवरीलाल टाटिया, सह सचिव - श्री रामलाल मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष - श्री ज्वालाप्रसाद चौधरी, सदस्यगण - श्री निर्मलकुमार बैद, श्री जतनलाल श्यामसुखा, श्री अरविन्द कुमार गुप्ता, श्री अमित अग्रवाल, श्री निरंजन कुमार सोमानी, श्री रामगोपाल मन्त्री, श्री ललित कुमार सोमानी, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री विजयकुमार अग्रवाल |
मण्डल के सदस्यों की प्रथम मेम्बर्स डायरेक्ट्री का विमोचन किया गया। इसकी प्रकाशन समिति के चेयरमैन श्री अरविन्द कुमार गुप्ता थे | मण्डल की महिला समिति द्वारा दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। खेल-कूद प्रतियोगिताएं व वन भोज का आयोजन किया गया। बर्तन भण्डार का विस्तार किया गया। मण्डल के नये संविधान - 1990 को लागू किया गया | इस कार्यकाल में 1990 में आये भंयकर समुद्री तूफान से विशाखापट्टनम् के जिले में कई गांव तबाह हो गये थे | वहां सहायता सामग्री का वितरण किया गया |